Monday, 2 October 2023

जे सही ओकर लही -पूज्य महाराज जी

आज दिनांक 02अक्टूबर2023 को महाराज जी को डेंगू के डायग्नोसिस के लिए होली सिटी हास्पिटल लेकर जा रहे थे। रास्ते में मैंने पूछा"महाराज जी भविष्य में क्या होना है यह मत बताइए, भविष्य में हमें क्या करना है यह तो बता दीजिए।"अस्वस्थता के कारण महाराज जी बोलना नहीं चाहते थे फिर अति संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए बोले "जे सही ओकर लही"/अगर मैं उस समय विरोध करती,तो वे सब  जम जाते।"उन्होंने अपने गद्दीनशीनी के समय को याद करते हुए कहा।"मैंने कहा'जी!वे सब पुरुष थे, संभव है तब मेजारिटी उन लोगों के साथ हो जाती।
एक लाख प्लेटलेट्स होने के बावजूद रिपोर्ट डेंगू पाज़िटव आई। श्री स्वामी जी को हास्पिटलाइज कराकर मैं और राजकुमार रिजर्व टैंपू से वापस आ गए।बाईजी, ज्योति, प्रीति,छोटू,जिलाजीत सेवा में वहीं रुक गए।मास्टरबाबा और राजेश बाइक से पहुंचे।
इष्टदेव से प्रार्थना है कि श्री स्वामी जी शीघ्र स्वस्थ हों।
       जय सच्चिदानंद